Mitchell Marsh

क्रिकेट में बहुत से भाइयों की जोड़ी एक साथ क्रिकेट खेल चुके है जैसेकि एंडी फ्लावर-ग्रांट फ्लावर, मार्क वॉ-स्टीव वॉ, शॉन मार्श-मिचेल मार्श, माइक हसी-डेविड हसी इत्यादि। आज हम बात करने जा रहे है मिचेल मार्श की, जिनके बड़े भाई भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है और उनके पिता ज्योफ मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके है। मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनो फॉर्मेट में खेलते है। ऑस्ट्रेलिया टीम में बतौर आलराउंडर की भूमिका निभाने वाले मिचेल मार्श दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं।

मिचेल मार्श का शुरुआती जीवन

जूनियर मार्श का जन्म 20 अक्टूबर 1991 के दिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था। क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता एवं बड़े भाई से मिली। उनकी बहन मेलिसा मार्श ऑस्ट्रेलियन लीग में खेलने वाली एक प्रॉफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पले-बढ़े मार्श ने अपनी पढ़ाई वहीं के Wesley College से की हैं।

मिचेल मार्श का घरेलू क्रिकेट करियर

मिचेल मार्श ने घरेलू क्रिकेट में पर्दापण फोर्ड रेंजर कप में फरवरी 2009 में किया था। उन्होंने डेब्यू वारियर्स की तरफ से खेलते हुए किया था और उस समय उनकी उम्र 17 वर्ष थी। अप्रैल 2019 में मार्श इंडिया अंडर-19 के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का हिस्सा थे। 2010 अंडर-19 विश्वकप में वो ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्वकप खिताब जीता था। फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ मार्श ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिचेल मार्श

सिंतबर 2011 में मार्श का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए हुआ था और सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में मार्श ने 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जिसमें 4 छक्के भी शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही मार्श ने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में पर्दापण किया था। अपना पहला इंटरनेशनल वन-डे मार्श ने 19 अक्टूबर 2011 को खेला था।

मिचेल मार्श ने अपना टेस्ट डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ 22 अक्टूबर 2014 को संयुक्त अरब अमीरात में किया था। उस दौरान मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए लगभग हर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में खेले थे। 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट झटके थे। मार्श ने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में पहला शतक भारत के खिलाफ 2016 में सिडनी में बनाया था। 2019 की एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में उनका चयन हुआ लेकिन शुरू के चार मैचों में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। एशेज के आखिरी टेस्ट में मार्श को खिलाया गया था इंग्लैंड की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे।

IPL में मिचेल मार्श

2010 के IPL सीजन के लिए डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें साइन किया था जबकि 2011 सीजन के लिए पुणे वारियर्स ने उन्हें खरीद लिया था। 2013 तक पुणे वारियर्स के लिए मार्श खेलें थे जिसके बाद अगले दो साल तक वो IPL से दूर रहें थे। 2016 और 2017 सीजन वो सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले थे। इसके बाद फिर अगले दो साल तक मार्श IPL में नजर नहीं आए। 2020 में मार्श एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े लेकिन केवल एक मैच खेलने के बाद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 2021 सीजन में उन्होंने बायो-बबल की वजह से खेलने से मना कर दिया था। 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें खरीद लिया है।

Leave a Reply

TheTopBookies